राजस्थान के सभी पत्रकार कर्मियों को प्रथम कोरोना योद्धा घोषित करने के संदर्भ में

 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) राजस्थान का सबसे बड़ा अधिकृत पत्रकार संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र

JOURNALISTS ASSOCIATION OF RAJASTHAN (JAR)

हरिवल्लभ मेघवाल
प्रदेशाध्यक्ष
98290 37056

दीपक शर्मा प्रदेश
महासचिव
92527 79494

राजेन्द्र न्याती प्रदेश
कोषाध्यक्ष
94133 52972

आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार

विषय:-राजस्थान के सभी पत्रकार कर्मियों को प्रथम कोरोना योद्धा घोषित करने के संदर्भ में ।

माननीय

भारत के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज ने हमेशा से ही अभिन्न कार्य किए हैं अपनी जान जोखिम में डालकर भी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक अधवा अन्य गतिविधियों की जानकारी सेकंड समय में जनता तक पहुंचाते रहे हैं विशेष रुप से कोरोना काल में तो मीडिया कर्मियों की कार्य व्यवस्था आसानी से देखी जा सकती है कोरोना महमारी में भी मीडियाकर्मी पुलिसकर्मी स्वास्थ्यकर्मीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है, इसमें भले ही पत्रकार . हो, कैमरामैन हो, सहायक हो अथवा सोशल मीडिया कर्मी हर गतिविधिया को कवर करने के बाद तुरंत सरकार, प्रशासन एवं जनता तक पहुंचाने का काम जान जोखिम में डालकर कर रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरानाकाल में लगभग 100 से ज्यादा पत्रकारों की मृत्यु हो चुकी है इनमें से कुछ प्रसिद्धि . युवा पत्रकार रहे लेकिन उनमें से ज्यादातर पत्रकार तो छोटे श्रेणी अर्थात गैर अधिस्वीकृत के रहे जिनकी मृत्यु से उनका परिवार और उनके आश्रित लोगों की समस्याएं बढ़ गई है यह सब बाते मात्र इसलिए आपके सामने बयां की जा रहा है कि आप पत्रकारों के लिए कुछ विशेष सहयोग, योजना अथवा सुविधाएं दे सके तो….

आदरणीय. पत्रकारों को प्रथम वारियर मांनते हुए सुविधा तुरंत मिल सके तो पत्रकारों के साथ साथ संपूर्ण पत्रकार सहकर्मियों में काम करने का जज्बा जागृत हो सकेगा भारत की जनता लानती है कि यह सब आप के बाएं हाथ का काम है भारत में ओडिशा और मध्य प्रदेश के बाद पश्चिम बंगल की नवनियुक्त्त मुख्यमंत्री ने भी पत्रकारों को कोरोना का प्रथम योद्धा मानते हुए 2 लाख रूपये का बीमा और 15 लाख रूपये का मरणोपरांत सुविधा देने के साथ अन्य सुविधाएं भी देने की बात कही है राजस्थान के पत्रकार भी आप से यही आशा करते हैं जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल और प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा आपसे राजस्थान के सभी पत्रकार और सहकर्मियों को सुविधा की विनती पूर्वक आग्रह करते हैं।

आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप पत्रकारों को यह सुविधा जल्द से जल्द देने के निर्देश जारी करेंगे । इसी आशा में

दीपक शमा
महासचिव मो.
0352770494


प्रदेश कार्यालय : – प्लॉट नं. 13, गवनमेन्ट हॉस्टल, पुलिस कमिश्नरेट परिसर, एम आई.रोड़, जयपुर-302001 (राज.)
Web. :jarrajasthan.com • E-mail : Jarrajasthan2019@gmail.com

Discover more from जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार)

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading