
लक्ष्मण वर्मा बने अध्यक्ष व पोरवाल महामंत्री
बारां 19 अप्रैल । जर्नलिस्ट एसोसियेशन ऑफ राजस्थान ‘‘जार” के प्रदेशाध्यक्ष हरिबल्लभ मेघवाल, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, संभाग प्रभारी ललित मोहन खण्डेलवाल के निर्देशानुसार बारां जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा “सागर”, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, उस्मान खान अन्ता, बंटी तोमर शाहाबाद, मुक्तार खान छबडा व महामंत्री नीरज पोरवाल को नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष नरेश पैंतरा, सचिव कोशल कांत शर्मा, केशव सिंघल, अमित जैन, घनश्याम दाधीच अन्ता, पुरूषोत्तम सोनी मांगरोल को बनाया गया है। वहीं बारां उप खण्ड प्रभारी के पद पर अनिल सपरा, किशनगंज संजय राठौर, छबडा से जमनालाल यादव व अन्ता से पवन मोहबिया को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में भगवान कुशवाह नाहरगढ, सीपी गोयल नाहरगढ, हरीश शर्मा भंवरगढ, आशीष सोनी मांगरोल, प्रदीप शर्मा अटरू, कुलदीप शर्मा छीपाबडौद, पंडित कवाई, तेजमल पोरवाल, विष्णु भरद्वाज, रामेश्वर शर्मा (एड.), मयूर सक्सेना, पुरूषोत्तम नागर, चंचल खण्डेलवाल को सदस्य नियुक्ति किया है।
