जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार एवं जयपुर जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आज श्री वेद प्रकाश पारीक को जयपुर जिला इकाई की उप फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है पुलिस कमिश्नरेट परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय पर नियुक्ति के समय प्रदेश अध्यक्ष श्री हरि वल्लभ जी मेघवाल वरिष्ठ पत्रकार श्री रिछपाल जी पारीक जयपुर संयोजक श्री दीपक शर्मा सह-संयोजक श्री मुकेश मिश्रा और कार्यालय सचिव श्री सुभाष जी मौजूद रहे
श्री वेदप्रकाश पारीक को फुलेरा विधानसभा क्षेत्र का स्वतंत्र प्रभार देते हुए जार प्रदेश अध्यक्ष श्री हरि वल्लभ जी ने कहा कि आगामी 7 दिन में आप अपने कार्य कारिणी निर्धारित करके प्रदेश कार्यालय को सूचित करें इस अवसर पर श्री वेद प्रकाश पारीक को जार का प्रतीक चिन्ह और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया
